जरुरी जानकारी | जीएम सरसों की मंजूरी को चुनौती मामले में उच्चतम न्यायालय में सुनवाई 15 अप्रैल तक टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को जीन संवर्धित (जीएम) सरसों की फसल के सार्वजनिक उपयोग को सशर्त मंजूरी देने के केंद्र के 2022 के फैसले की वैधता के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई 15 अप्रैल तक टाल दी।

नयी दिल्ली, छह मार्च उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को जीन संवर्धित (जीएम) सरसों की फसल के सार्वजनिक उपयोग को सशर्त मंजूरी देने के केंद्र के 2022 के फैसले की वैधता के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई 15 अप्रैल तक टाल दी।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका, न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि द्वारा मामले पर बहस के लिए समय मांगे जाने के बाद सुनवाई स्थगित कर दी।

वेंकटरमणि ने कहा कि सरकार के उच्चतम स्तर पर कई चर्चाएं चल रही हैं।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि विशेष पीठ ने बहुत पहले बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई करने का निर्देश दिया था और उन्होंने दलीलें देने की अपील की।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने कहा कि वह बिना किसी रुकावट के मामले पर विस्तार से सुनवाई करना चाहती है।

इसके बाद मामले की सुनवाई 15 और 16 अप्रैल को तय की गई।

सर्वोच्च न्यायालय ने 23 जुलाई, 2024 को जीएम सरसों की फसल को पर्यावरणीय तौर पर जारी करने के लिए सशर्त मंजूरी देने के केंद्र के 2022 के फैसले की वैधता पर विभाजित फैसला सुनाया था।

हालांकि, इसने सर्वसम्मति से निर्देश दिया कि केंद्र को देश में अनुसंधान, खेती, व्यापार और वाणिज्य के लिए जीएम फसलों पर एक राष्ट्रीय नीति तैयार करनी होगी।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ और सीसी) के तहत एक वैधानिक निकाय और देश में आनुवंशिक रूप से संशोधित जीवों के नियामक जेनेटिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति (जीईएसी) ने 18 अक्टूबर, 2022 को इसके सार्वजनिक उपयोग की सिफारिश की थी।

इसके बाद 25 अक्टूबर, 2022 को एक निर्णय लिया गया, जिसमें जीएम सरसों की एक किस्म- ट्रांसजेनिक सरसों हाइब्रिड डीएमएच-11 को जारी करने की मंजूरी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\