देश की खबरें | केरल में लैंगिक समानता पर वैश्विक बैठक शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बृहस्पतिवार को लैंगिक समानता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ, जिसमें सामाजिक अवसरों से वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सामाजिक उद्यमिता को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया गया।

कोझिकोड, 11 फरवरी केरल में बृहस्पतिवार को लैंगिक समानता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ, जिसमें सामाजिक अवसरों से वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सामाजिक उद्यमिता को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया गया।

सम्मेलन के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करते हुए केरल के सामाजिक न्याय और महिला और बाल विकास मंत्री केके शैलजा ने कहा कि राज्य में स्थापित दक्षिण एशिया का प्रथम ‘जेंडर पार्क’ महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के उद्यमों को कुल समर्थन प्रदान करेगा, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का एक प्रमुख घटक है।

केरल सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जेंडर पार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के सहयोग से तीन दिवसीय उच्च उस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

शैलजा ने कहा,‘‘महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को ऊपर आने और समान दर्जा पाने में मदद करने के लिए सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि वे अक्सर लैंगिक भेदभाव के शिकार होते हैं और अवसरों से वंचित रहते हैं।

राज्य सरकार शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता सहित सभी क्षेत्रों में उन्हें समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ।

जेंडर पार्क के सीईओ डॉ पीटीएम सुनिश ने कहा कि लैंगिक समानता को शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए ताकि उसके बारे में अधिक जागरूकता पैदा की जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\