जरुरी जानकारी | युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर अधिक समय तक बनी रह सकती है उच्च मुद्रास्फीति: आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध और आर्थिक प्रतिबंधों का अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ने के कारण वैश्विक स्तर पर ऊंची मुद्रास्फीति अनुमान से अधिक समय तक रह सकती है।

नयी दिल्ली, 30 जून रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध और आर्थिक प्रतिबंधों का अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ने के कारण वैश्विक स्तर पर ऊंची मुद्रास्फीति अनुमान से अधिक समय तक रह सकती है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) में कहा कि यूरोप में चल रहे युद्ध और उच्च मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए वैश्विक केंद्रीय बैंकों के सख्त निर्णय से वैश्विक आर्थिक परिदृश्य प्रभावित हुआ है।

रिजर्व बैंक के अनुसार, वैश्विक परिस्थितियों के कारण घरेलू अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है लेकिन उसके बावजूद यह सुधार के रास्ते पर बनी हुई है।

रिपोर्ट के में कहा गया, ‘‘वित्तीय प्रणाली आर्थिक पुनरुद्धार के लिए मजबूत और सहायक बनी हुई है। बैंकों के साथ-साथ गैर-बैंकिंग संस्थानों के पास आकस्मिक झटकों को झेलने के लिए पर्याप्त पूंजी क्षमता है।’’

केंद्रिय बैंक ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘उच्च मुद्रास्फीतिक दबाव, बाहरी कारकों और भू-राजनीतिक संकट का सावधानीपूर्वक प्रबंधन करने के साथ नजदीक से निगरानी करने की जरूरत होती है।’’

आरबीआई ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध और रूस पर वित्तीय प्रतिबंधों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झटका दिया है, जो पहले से ही कोविड​​​​-19 महामारी की लगातार लहरों से जूझ रही थी।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ऐसा लग रहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने कोविड महामारी के ओमीक्रॉन संस्करण की तीसरी लहर का सामना कर लिया है। हालांकि, यूक्रेन में जारी युद्ध से आगे की स्थिति पर ‘बादल’ छाए हुए है।’’

आरबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि मानवीय संकट के अलावा कई चुनौतियां वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली को प्रभावित कर रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध का तत्कालीन परिणाम घरेलू अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति का बढ़ना और वित्तीय बाजारों का बिखरना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू