जरुरी जानकारी | वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 346 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का माहौल रहा और सेंसेक्स 346 अंक एवं निफ्टी 129 अंक की बढ़त लेने में सफल रहे।

मुंबई, 29 मार्च वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का माहौल रहा और सेंसेक्स 346 अंक एवं निफ्टी 129 अंक की बढ़त लेने में सफल रहे।

कारोबारियों के मुताबिक, सेवा, रियल्टी, जिंस एवं वाहन शेयरों में लिवाली का जोर रहने से बाजार में सकारात्मक धारणा को बल मिला।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 346.37 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,960.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 510.48 अंक उछलकर 58,124.20 अंक तक पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर 17,080.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा बढ़त लेकर बंद हुए।

दूसरी तरफ भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को गिरावट रही थी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार अस्थिरता रहने से घरेलू बाजार भी दोनों दिशाओं में जाने को मजबूर हो रहे हैं। वैश्विक बैंकिंग प्रणाली के संकट से पूरी तरह उबरने और फेडरल रिजर्व की ब्याज दर वृद्धि पर रोक लगाने की पुष्टि न होने तक यह सिलसिला चलता रहेगा।’’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक एक बार फिर से भारतीय बाजार में पूंजी डालने लगे हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 1,531.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\