जरुरी जानकारी | जीजेईपीसी ने अपना नया प्रतीक चिन्ह जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रत्न एवं आभूषण निर्यातकों के संगठन जीजेईपीसी ने मंगलवार को कहा कि उसने इस क्षेत्र में भारत को एक अद्वितीय गंतव्य के तौर पर स्थापित करने के उद्देश्य से अपना नया प्रतीक चिन्ह जारी किया है।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई रत्न एवं आभूषण निर्यातकों के संगठन जीजेईपीसी ने मंगलवार को कहा कि उसने इस क्षेत्र में भारत को एक अद्वितीय गंतव्य के तौर पर स्थापित करने के उद्देश्य से अपना नया प्रतीक चिन्ह जारी किया है।

रत्प एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के अध्यक्ष, कॉलिन शाह ने कहा कि संगठन की नई पहचान भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की स्थिति को परिलक्षित करती है।

शाह ने कहा कि बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने के लिए कॉरपोरेट छवि में बदलाव जरूरी हो जाता है।

परिषद ने कहा, ‘‘वृत्ताकार प्रतीक चिन्ह उद्योग के मामले में भारत की केंद्रीय भूमिका का प्रतिनिधित्व करता है।’’

चालू वित्तवर्ष में अप्रैल-जून अवधि के दौरान रत्न एवं आभूषण का निर्यात बढ़कर 9.2 अरब डॉलर हो गया, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 2.7 अरब डॉलर रहा था।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\