जरुरी जानकारी | 5जी नीलामी के लिए अतिरिक्त स्पेक्ट्रम देने से सैटेलाइट सेवाएं होंगी प्रभावित: एसआईए इंडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसआईए) ने बुधवार को जारी एक श्वेत पत्र में कहा कि 5जी नीलामी के लिए अतिरिक्त स्पेक्ट्रम आवंटित करने से भारतीय नागरिक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं से वंचित हो जाएंगे, जिससे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का नुकसान होगा।

नयी दिल्ली, 30 मार्च सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसआईए) ने बुधवार को जारी एक श्वेत पत्र में कहा कि 5जी नीलामी के लिए अतिरिक्त स्पेक्ट्रम आवंटित करने से भारतीय नागरिक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं से वंचित हो जाएंगे, जिससे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का नुकसान होगा।

सैटेलाइट कंपनियां 5जी मोबाइल सेवाओं के लिए उच्च फ्रीक्वेंसी वाले बैंड की नीलामी का विरोध कर रही हैं और उन्होंने सरकार से सैटेलाइट फर्मों को रेडियोवेव आवंटित करने की अंतरराष्ट्रीय प्रथा का पालन करने का आग्रह किया है।

एसआईए ने कहा, ‘‘आगामी 5जी नीलामी में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम संसाधनों की पेशकश के चलते भारतीय नागरिकों को उन्नत सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लाभों से वंचित होना पड़ेगा।’’

श्वेत पत्र में कहा गया कि ऐसे में जीडीपी को 184.6 अरब डॉलर तक का नुकसान होगा।

श्वेत पत्र में कहा गया है कि सैटेलाइट कंपनियां साझा आधार पर स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करती हैं, जबकि नीलामी से केवल एक कंपनी को इसका मालिकाना हक मिलेगा।

एसआईए-इंडिया के महानिदेशक अनिल प्रकाश ने श्वेत पत्र जारी करते हुए कहा कि साझा स्पेक्ट्रम उपयोग की प्रशासनिक लाइसेंसिंग को बदलने के किसी भी प्रस्ताव से कई कानूनी बाधाएं पैदा होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\