विदेश की खबरें | संरा सदस्य देश शांति स्थापना मिशन के लिए अपना वित्तीय योगदान दें : गुतारेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र का शांति स्थापना विभाग वर्तमान में कांगो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण सूडान, लेबनान, साइप्रस और कोसोवो सहित 11 देशों में शांति अभियानों का नेतृत्व कर रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र का शांति स्थापना विभाग वर्तमान में कांगो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण सूडान, लेबनान, साइप्रस और कोसोवो सहित 11 देशों में शांति अभियानों का नेतृत्व कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 30 जून को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के दौरान इनमें से नौ कार्यों का कुल बजट 5.6 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो एक वर्ष पहले की तुलना में 8.2 प्रतिशत कम है।

संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से प्रत्येक देश शांति स्थापना मिशन में वित्तीय योगदान देने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है।

गुतारेस ने दलील दी कि ‘‘वैश्विक सैन्य खर्च के एक छोटे से हिस्से - लगभग एक प्रतिशत का आधा - के साथ संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के निर्माण के लिए सबसे प्रभावी तरीके में से एक है।’’

उन्होंने शांति स्थापना के भविष्य पर चर्चा करने के लिए जर्मनी द्वारा आयोजित मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘लेकिन यह तभी मजबूत होगा जब सदस्य देश इसके प्रति प्रतिबद्धता दिखाएंगे।’’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, शांति अभियानों को गंभीर नकदी संकट का सामना करना पड़ रहा है। यह जरूरी है कि सभी सदस्य देश अपने वित्तीय दायित्वों का पालन करें और अपना योगदान समय पर और पूरी तरह से दें।’’

गुतारेस ने समस्याओं का विवरण नहीं दिया, लेकिन स्वीकार किया कि ‘‘यह हमारे समग्र कार्य के वित्तपोषण के लिए कठिन समय है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\