खेल की खबरें | गिरोना ने बार्सिलोना को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैड्रिड, 11 अप्रैल (एपी) बार्सिलोना कोपा डेल रे सेमीफाइनल में रियाल मैड्रिड के हाथों मिली शर्मनाक हार से अभी तक नहीं उबर पाया है और उसे स्पेनिश लीग फुटबाल टूर्नामेंट ला लीगा में गिरोना के साथ मैच गोलरहित ड्रा खेलना पड़ा।

मैड्रिड, 11 अप्रैल (एपी) बार्सिलोना कोपा डेल रे सेमीफाइनल में रियाल मैड्रिड के हाथों मिली शर्मनाक हार से अभी तक नहीं उबर पाया है और उसे स्पेनिश लीग फुटबाल टूर्नामेंट ला लीगा में गिरोना के साथ मैच गोलरहित ड्रा खेलना पड़ा।

इस परिणाम के बावजूद बार्सिलोना ने दूसरे स्थान पर काबिज रियाल मैड्रिड पर अपनी बढ़त 13 अंक की कर दी है जबकि अभी 10 मैच बचे हुए हैं। रियाल मैड्रिड को शनिवार को विल्लारियाल ने 3-2 से हराया था।

बार्सिलोना के अब 28 मैचों में 72 अंक हो गए हैं जबकि रियाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 59 अंक हैं। एटलेटिको मैड्रिड 57 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

बार्सिलोना पिछले सप्ताह कोपा कप के सेमीफाइनल में रियाल मैड्रिड से 4-0 से हार गया था। यह 1963 के बाद पहला अवसर था जबकि बार्सिलोना अपने घरेलू मैदान पर रियाल मैड्रिड से चार गोल के अंतर से हारा।

उसे सोमवार को वापसी करने की उम्मीद थी लेकिन गिरोना की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उसके अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों की एक नहीं चली।

बार्सिलोना ने इस सत्र में ला लीगा के जो 14 मैच अपने घरेलू मैदान पर खेले हैं उन्हें वह अभी तक अजेय रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी