देश की खबरें | असम में युवती की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के गुवाहाटी में एक युवती (27) की उसके पूर्व प्रेमी ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना हाटीगांव इलाके के नाहोरोनी पथ पर हुई।

गुवाहाटी, 26 दिसंबर असम के गुवाहाटी में एक युवती (27) की उसके पूर्व प्रेमी ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना हाटीगांव इलाके के नाहोरोनी पथ पर हुई।

असम पुलिस के महानिरीक्षक पार्थसारथी महंत के मुताबिक, मौसमी गोगोई नामक युवती अपने किराये के मकान से किसी काम से बाहर जा रही थी, तभी एक व्यक्ति ने उसके आवासीय परिसर के बाहर उस पर चाकू से कई बार वार कर दिया।

महंत ने बताया कि युवती को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘विशेष अभियान समूह को तुरंत सक्रिय किया गया और हमलावर को पकड़ लिया गया। हमलावर ने खुद को भी चोट पहुंचा ली थी। उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।’’

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का अतीत में युवती के साथ प्रेम संबंध था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमलावर एक शादीशुदा व्यक्ति है और युवती को कुछ दिन पहले इस बारे में पता चला था। इसके बाद युवती ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी, लेकिन वह प्रेम संबंध जारी रखना चाहता था।’’

अधिकारी ने कहा कि ठुकराए जाने के बाद आरोपी ने युवती को मारने का फैसला किया।

इस बीच, असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नाहोरोनी पथ गुवाहाटी में एक युवती को चाकू घोंपने की घटना के सिलसिले में हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। उसने खुद को चाकू मार लिया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड