देश की खबरें | दहेज की मांग को लेकर युवती की हत्या : पति, ससुर और देवर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की नरही पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर एक युवती की कथित तौर पर हत्या किए जाने के मामले में उसके पति, ससुर और देवर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

बलिया, 19 अगस्त उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की नरही पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर एक युवती की कथित तौर पर हत्या किए जाने के मामले में उसके पति, ससुर और देवर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने सोमवार को बताया कि गाजीपुर जिले के जमानिया कस्बे के निवासी प्रमोद राय ने गत 17 अगस्त को नरही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी कुमकुम की 21 अप्रैल 2019 को नरही गांव के निवासी रजनीश राय के साथ शादी हुई थी।

एसपी के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही रजनीश, उसका भाई, पिता और मां दहेज की मांग को लेकर कुमकुम को अक्सर मारते-पीटते थे। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता ने शिकायत में कहा है कि 16 अगस्त को रजनीश के भाई ने उसे फोन कर बताया कि कुमकुम की तबीयत बहुत खराब है और वे उसे इलाज के लिए बनारस ले जा रहे हैं।

एसपी के अनुसार, पिता ने शिकायत में कहा कि रजनीश के भाई का फोन आने के बाद जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा, तो उसे स्कॉर्पियो में मरणासन्न अवस्था में पड़ी पाया।

एसपी ने बताया कि मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी के ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की नीयत से अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रजनीश, उसके भाई विकास और पिता सत्येंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी के अनुसार, रजनीश की मां फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी