देश की खबरें | गोरखपुर में झूठी शान के नाम पर लड़की की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर में झूठी शान की खातिर हत्या के एक संदिग्ध मामले में अन्य धर्म के व्यक्ति से प्रेम करने के कारण एक लड़की की उसके परिवार वालों ने हत्या कर दी। पुलिस ने इस बारे में बताया।

गोरखपुर, 15 फरवरी गोरखपुर में झूठी शान की खातिर हत्या के एक संदिग्ध मामले में अन्य धर्म के व्यक्ति से प्रेम करने के कारण एक लड़की की उसके परिवार वालों ने हत्या कर दी। पुलिस ने इस बारे में बताया।

संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने रविवार को एक पत्रकारों को बताया, ''धनघटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जिगिना में चार फरवरी को एक युवती का शव मिला था। लड़की की पहचान गोरखपुर में बेल्लारी इलाके की रंजना यादव के रूप में हुई।"

पूछताछ करने पर लड़की के पिता कैलाश यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का एक मुस्लिम व्यक्ति से प्रेम संबंध था।

जब वह मुस्लिम व्यक्ति से रिश्ता तोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई तो उन्होंने अपने रिश्तेदारों की मदद से संत कबीर नगर में महुली के एक अपराधी वरुण तिवारी को अपनी बेटी को मारने के लिए 1.5 लाख रुपये दिए।

उन्होंने कहा कि पिता ने पूछताछ में बताया कि तीन फरवरी को वे लड़की को संत कबीर नगर के जिगिना गांव में एक सुनसान जगह ले गए, जहां उन्होंने लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया और वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, और हत्यारे को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज