देश की खबरें | बालिका की बलात्कार के बाद हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के सरगुजा जिले में बालिका से बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने पति—पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़), 25 मई राज्य के सरगुजा जिले में बालिका से बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने पति—पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया जिले के मणिपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका से बलात्कार के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने रेशम लाल राठिया और उसकी पत्नी सीमा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 23 मई को मणिपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक बालिका का शव बरामद हुआ था, जिस संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी छानबीन शुरू की थी।

उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को राठिया दंपत्ति के संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि राठिया दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि वह राज्य के रायगढ़ जिले के निवासी हैं और बालिका के साथ मणिपुर गांव में काम करते थे।

उन्होंने बताया कि 23 तारीख को रेशमलाल ने बालिका के साथ बलात्कार किया। जब बालिका ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी देने की धमकी दी तब रेशमलाल और उसकी पत्नी ने मिलकर बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने राठिया दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\