देश की खबरें | मप्र में युवती से सामूहिक बलात्कार: पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश, तीन आरोपी पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के दतिया जिले में चार लोगों ने 19 वर्षीय एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया,घटना से क्षुब्द पीड़िता ने अपनी जान देने की कोशिश की ।

दतिया (मध्य प्रदेश), 15 जुलाई मध्य प्रदेश के दतिया जिले में चार लोगों ने 19 वर्षीय एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया,घटना से क्षुब्द पीड़िता ने अपनी जान देने की कोशिश की ।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर को उनाव पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत एक इलाके में हुई और पुलिस ने अब तक चार में से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने कहा, "शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे और उसकी बड़ी बहन का चार लोगों ने अपहरण कर लिया था। आरोपी उन्हें एक घर में ले गए, जहां उन्होंने बड़ी बहन के साथ बलात्कार किया।"

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार घटना के बाद पीड़िता और उसकी छोटी बहन घर आईं, जहां पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

शर्मा ने कहा कि महिला को बाद में झांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने शिकायतकर्ता का भी यौन शोषण किया। उन्होंने बताया कि उनाव पुलिस ने अपराध में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि लोगों को शांत कराया गया और उन्हें प्राथमिकी की एक प्रति भी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज