देश की खबरें | दिल्ली में मालवीय नगर के पास कार में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक युवती की शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने एक युवती की शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक युवती का आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति और उसके सहयोगी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता (19) ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने के सिलसिले में मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन आने को कहा था।

यह मामला बुधवार को उस समय सामने आया जब युवती ने मालवीय नगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता के मुताबिक वह सितंबर 2020 में वह सोशल मीडिया के जरिए अनुभव नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी। पीड़िता को उस समय नौकरी की जरूरत थी।

पीड़िता ने कहा कि अनुभव ने उसे नौकरी के बारे में चर्चा करने के लिए मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन आने के लिए कहा था। पुलिस ने बताया कि जब वह वहां पहुंची तो उसने देखा कि अनुभव और उसके दो दोस्त एक कार में उसका इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार वह कार में सवार हो गई और कुछ देर गाड़ी चलाने के बाद, आरोपियों ने बेगमपुर इलाके में एक जगह कार खड़ी कर दी, जहां उनमें से दो ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया और पुलिस के पास जाने पर उसे ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी दी।

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376डी और 506 के अलावा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी