देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में स्कूल की दीवार ऊपर गिरने से युवती की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक बस की टक्कर से स्कूल के परिसर की दीवार का एक हिस्सा ढह गया और इसकी चपेट में आने से युवती (19) की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पालघर, 31 जनवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक बस की टक्कर से स्कूल के परिसर की दीवार का एक हिस्सा ढह गया और इसकी चपेट में आने से युवती (19) की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा विरार इलाके में मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुआ।

विरार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि युवती अपने छोटे भाई को पिकनिक पर जाने के लिए स्कूल छोड़ने गई थी।

युवती अपने भाई को छोड़ने के बाद स्कूल परिसर में खड़ी थी। इस दौरान पीछे जा रही एक निजी बस परिसर की दीवार से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि परिसर की दीवार का एक हिस्सा युवती के ऊपर गिर गया जिसमें उसे गंभीर चोटे आई।

उन्होंने बताया कि युवती को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड