देश की खबरें | वैवाहिक समारोह में मारपीट के दौरान बच्ची की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र के बाबूगंज बाज़ार में शुक्रवार रात एक वैवाहिक समारोह में मारपीट के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई।

प्रतापगढ़ (उप्र), एक मई जिले में थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र के बाबूगंज बाज़ार में शुक्रवार रात एक वैवाहिक समारोह में मारपीट के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई।

लालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने शनिवार को बताया कि बीती रात बाबूगंज बाज़ार के मलियन टोला निवासी मुन्ना पुष्पाकर के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था जहां एक युवक गोली चलाने लगा और जब लोगों ने उसे रोका तो वह गाली देने लगा।

भदौरिया ने बताया कि युवक ने इस दौरान सुरेश पुष्पाकर नामक व्यक्ति पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि जब सुरेश की पत्नी अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी सृष्टि के साथ बीच-बचाव करने पहुंची तो युवक ने उसपर भी हमला बोल दिया। इस दौरान बच्ची सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्ची को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुन्ना पुष्पाकर सहित चार आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू