देश की खबरें | मप्र में निर्माणाधीन भवन के सेप्टिक टैंक में डूबने से बच्ची की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में एक निर्माणाधीन इमारत के सेप्टिक टैंक में सात साल की एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

खरगोन, पांच जून मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में एक निर्माणाधीन इमारत के सेप्टिक टैंक में सात साल की एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि यह घटना रविवार को उस समय हुई जब बच्ची चमेली की बाड़ी इलाके में अपने घर के पास स्थित इमारत में खेल रही थी।

जब वह घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने उसकी तलाश शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि बाद में उसका शव सेप्टिक टैंक में तैरते हुए पाया गया। टैंक को निर्माण कार्य के लिए अस्थायी रूप से पानी जमा करने के वास्ते इस्तेमाल किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि लड़की के पिता उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड