देश की खबरें | गिरिराज सिंह को ‘बेलगाम व्यवहार’ की आदत है: लालू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा नेता के ‘‘भड़काऊ’’ भाषणों को लेकर बुधवार को निशाना साधा।

पटना, 23 अक्टूबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा नेता के ‘‘भड़काऊ’’ भाषणों को लेकर बुधवार को निशाना साधा।

राजद अध्यक्ष सिंह की ‘‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’’ और भाजपा के बिहार के साथ-साथ केंद्र में सत्ता में बने रहने के लिए जनता दल (यू) पर निर्भर होने के बावजूद उन्हें नियंत्रित करने में कुमार की ‘‘विफलता’’ के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे ।

जनता दल (यू) सुप्रीमो नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा, ‘‘मुझे भाजपा के शासन और उनके (नीतीश के) शासन में कोई अंतर नहीं दिखता।’’

पूर्व मुख्यमंत्री प्रसाद ने कहा, ‘‘जहां तक गिरिराज सिंह का सवाल है, उन्हें इस तरह के बेलगाम व्यवहार की आदत है। वह ऐसा करने से खुद को रोक नहीं सकते।’’

प्रसाद ने अयोध्या आंदोलन के चरम पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी की भी याद दिलाई। उन्होंने ‘‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’’ के मद्देनजर सांप्रदायिक अशांति पैदा होने की आशंकाओं को खारिज कर दिया।

राजद प्रमुख ने कहा, ‘‘भाजपा के मुट्ठी भर नेता बिहार में सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट नहीं कर सकते। हिंदू और मुसलमान लंबे समय से एक साथ रहते आए हैं और आगे भी रहेंगे।’’

सिंह ने अपनी यात्रा के तहत हाल में बिहार के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले करीब आधा दर्जन जिलों का दौरा किया था। इस यात्रा का समापन बुधवार को किशनगंज में हुआ।

सिंह की यात्रा जब अररिया से गुजर रही थी, जहां मुसलमानों की आबादी अधिक है, तब स्थानीय भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने वहां मौजूद लोगों से कहा था, ‘‘अगर आप अररिया में रहना चाहते हैं तो आपको हिंदू बनना होगा।’’

बाद में भाजपा सांसद ने स्पष्ट किया कि वह ‘‘जाति-भेद से परे हिंदू एकता’’ की बात कर रहे थे और किसी अन्य धार्मिक समुदाय को निशाना नहीं बना रहे थे।

फिर भी, स्थानीय लोगों ने अररिया में विरोध प्रदर्शन किया, सड़कों पर टायर जलाए और कई घंटों तक यातायात बाधित किया।

सांसद के घर के पास से मंगलवार को कथित तौर पर पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने राजद सुप्रीमो के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पर झारखंड से सोशल मीडिया पर बयान जारी कर अररिया के सांसद के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है।

तेजस्वी यादव झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की निगरानी के लिए डेरा डाले हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड