विदेश की खबरें | जिराफ सांख्यिकीय तर्क में सक्षम, वे ऐसा करने वाले अपेक्षाकृत छोटे मस्तिष्क वाले पहले जानवर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेलबर्न, पांच मई (द कन्वरसेशन) मनुष्य हर दिन सांख्यिकीय जानकारी का उपयोग करके निर्णय लेते हैं। मान लीजिए कि आप जेलीबीन का एक पैकेट चुन रहे हैं। यदि आप लाल जेलीबीन पसंद करते हैं, तो आप शायद एक ऐसा पैकेट खोजने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप छोटी खिड़की के माध्यम से सबसे अधिक लाल जेलीबीन देख पा रहे होंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मेलबर्न, पांच मई (द कन्वरसेशन) मनुष्य हर दिन सांख्यिकीय जानकारी का उपयोग करके निर्णय लेते हैं। मान लीजिए कि आप जेलीबीन का एक पैकेट चुन रहे हैं। यदि आप लाल जेलीबीन पसंद करते हैं, तो आप शायद एक ऐसा पैकेट खोजने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप छोटी खिड़की के माध्यम से सबसे अधिक लाल जेलीबीन देख पा रहे होंगे।

चूंकि आपको सभी जेलीबीन तो दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन जो थोड़े से दिख रहे हैं उनमें से अपने पसंदीदा को चुनने के लिए आप सांख्यिकीय तर्क का उपयोग करते हैं। शिशुओं में भी यह क्षमता होती है।

और जैसा कि यह पता चला है, मनुष्य निर्णय लेने के लिए सांख्यिकीय अनुमानों का उपयोग करने वाले अकेले नहीं होते हैं। कुछ वानर प्रजातियां, लंबी पूंछ वाले मकाक आदि कई अन्य जीव अपने चुनाव के लिए वस्तुओं की सापेक्ष आवृत्तियों का उपयोग करते हैं।

अब एक नई स्टडी ने इस लिस्ट में जिराफ को भी शामिल कर लिया है। वैज्ञानिक रिपोर्ट्स में आज प्रकाशित शोध से पता चलता है कि जिराफ तोरी के बजाय गाजर के स्लाइस प्राप्त करने की अपनी संभावना को बढ़ाने के लिए सांख्यिकीय अनुमानों का उपयोग कर सकते हैं - एक मानव जेलीबीन की तरह।

मस्तिष्क का आकार और सांख्यिकीय कौशल

अब तक, प्राइमेट और पक्षी ही ऐसे जानवर थे जो सांख्यिकीय तर्क का सबूत दिखाते थे। दोनों को शरीर के आकार के सापेक्ष बड़े दिमाग वाला माना जाता है, जिसे अक्सर उच्च बुद्धि से जोड़ा जाता है।

बार्सिलोना विश्वविद्यालय, लीपज़िग विश्वविद्यालय और मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी के शोधकर्ता यह परीक्षण करना चाहते थे कि क्या शरीर के आकार के सापेक्ष छोटे मस्तिष्क वाला जानवर सांख्यिकीय तर्क कर सकता है।

जिराफ एक आदर्श विकल्प थे। उन्होंने पहले से ही मात्रा भेदभाव करने की क्षमता का प्रदर्शन किया है (एक छोटी राशि से बड़ी मात्रा में वस्तुओं को बताने में सक्षम), और उनकी सामाजिक व्यवस्था और आहार की मात्रा को जटिल अनुभूति के उद्भव से जोड़ा गया है।

जिराफ सांख्यिकीय तर्क कैसे प्रदर्शित करता है?

जैसा कि हम जानते हैं, जिराफ को गाजर बेहद पसंद होती है, लेकिन तोरी को वह कुछ ज्यादा पसंद नहीं करते हैं, यह बात इन खाद्य पदार्थों को जिराफ पर किए गए एक सांख्यिकीय तर्क कार्य में उपयोग करने के लिए आदर्श बनाती है।

चार जिराफों के साथ काम करते हुए, शोधकर्ताओं ने गाजर और तोरी के स्लाइस के अलग-अलग अनुपातों को पारदर्शी कंटेनरों में परीक्षण के लिए रखा कि क्या जिराफ अलग-अलग तरह के तीन परीक्षणों में गाजर प्राप्त करने की उच्च संभावना का अनुमान लगा सकते हैं।

प्रत्येक परीक्षण में 20 चयन शामिल थे, जिसमें एक शोधकर्ता ने जिराफ़ को दिखाए बिना प्रत्येक कंटेनर से भोजन का एक टुकड़ा चुना। जिराफ ने तब केवल कंटेनरों से प्राप्त जानकारी का उपयोग करके उस हाथ को छुआ जिससे वह खाना चाहता था।

जिराफ पहले चरण के परीक्षणों में सही कंटेनर का चयन करने में विश्वसनीय रूप से सक्षम थे, जिसमें सही विकल्प में गाजर की मात्रा अधिक थी और तोरी स्लाइस की कम मात्रा थी।

दूसरे परीक्षण में, दोनों कंटेन रों में गाजर की मात्रा समान थी, लेकिन सही विकल्प में तोरी के स्लाइस कम थे। जिराफ फिर से सही ढंग से चयन करने में सक्षम थे।

तीसरे परीक्षण में, तोरी के टुकड़ों की मात्रा वही रही, लेकिन सही डिब्बे में गाजर की मात्रा अधिक थी। फिर भी जिराफों ने सही चुनाव किया।

संयुक्त परिणामों ने शोधकर्ताओं को बताया कि क्या जिराफ सापेक्ष आवृत्तियों (सांख्यिकीय तर्क) का उपयोग कर रहे थे या केवल अपने पसंदीदा या गैर-पसंदीदा भोजन की पूर्ण मात्रा की तुलना कर रहे थे।

चूंकि जिराफ तीनों परीक्षणों में सफल रहे, शोधकर्ता ने निष्कर्ष निकाला कि उन्होंने सांख्यिकीय अनुमानों का इस्तेमाल किया था। यदि जिराफ केवल गाजर की पूर्ण मात्रा को देख रहे होते, तो वे केवल पहले और दूसरे परीक्षण में ही सफल होते और तीसरे में अनुत्तीर्ण हो जाते।

क्या आपको सांख्यिकीय तर्क के लिए बड़े मस्तिष्क की आवश्यकता है?

जिराफों में सांख्यिकीय तर्क के साक्ष्य से पता चलता है कि जटिल सांख्यिकीय कौशल विकसित करने के लिए अपेक्षाकृत बड़े दिमाग की आवश्यकता नहीं होती है - कम से कम कशेरुकियों (रीढ़ की हड्डी वाले जानवर) में। इसके अलावा, लेखकों का प्रस्ताव है कि सांख्यिकीय अनुमान लगाने की क्षमता वास्तव में पशु साम्राज्य में व्यापक हो सकती है।

अब सवाल यह है कि शरीर के आकार के सापेक्ष छोटे दिमाग वाले कितने अन्य जानवर भी इस कार्य में सफल हो सकते हैं?

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now