देश की खबरें | भारत के संभावित टेस्ट कप्तान पर गावस्कर ने कहा, गिल की प्रतिस्पर्धात्मकता सबसे अलग है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भविष्य के भारतीय कप्तानों की ट्रेनिंग के लिए बिलकुल सही मैदान है जो शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर पहुंचने से पहले जरूरी अनुभव प्रदान कर रहा है।

नयी दिल्ली, 16 मई पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भविष्य के भारतीय कप्तानों की ट्रेनिंग के लिए बिलकुल सही मैदान है जो शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर पहुंचने से पहले जरूरी अनुभव प्रदान कर रहा है।

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान गिल इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर भारत की कप्तानी कर सकते हैं और ऋषभ पंत उप कप्तान हो सकते हैं।

रोहित के इस फैसले के कुछ ही दिन बाद विराट कोहली के संन्यास ने टेस्ट टीम में खालीपन पैदा कर दिया है। गावस्कर ने कहा कि गिल के अलावा अन्य संभावित कप्तान जैसे पंत तथा श्रेयस अय्यर को तैयार होने में कम से कम दो साल लगेंगे।

‘स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम’ में ‘पीटीआई’ के एक सवाल के जवाब में गावस्कर ने कहा, ‘‘हमारे सुपर कप्तान (एमएस धोनी, रोहित, विराट) के स्तर तक पहुंचने के लिए भविष्य के कप्तानों को तैयार करने में दो साल लगेंगे। इन सभी ने कप्तानी के लिए अलग दृष्टिकोण अपनाया है।’’

पंत इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं जबकि अय्यर इस आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।

गावस्कर ने कहा, ‘‘जब आप गिल, अय्यर और पंत को देखते हैं जो भारतीय कप्तानी के तीन मुख्य दावेदार हैं तो आप तीनों (धोनी, रोहित, विराट) का एक मिश्रण देखते हैं। गिल शायद अधिक प्रतिस्पर्धी हैं क्योंकि जब भी कोई फैसला होता है तो वह तुरंत अंपायर से पूछते हैं। वह शायद इनमें ज्यादा ही शामिल होते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि पंत स्टंप के पीछे होते हैं और वह भी इन सभी मैदानी फैसलों में अच्छी तरह शामिल होते हैं। अय्यर भी शानदार रहे हैं। इन तीनों ने सकारात्मक तरीके से कप्तानी की है। ’’

इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘एक कप्तान के तौर पर आपको सबसे ज्यादा अनुभव टी20 के दबाव से होता है। यह कप्तानी के लिए सबसे अच्छा ट्रेनिंग मैदान है। ’’

इसी कार्यक्रम में भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने राष्ट्रीय टीम की कप्तानी संभालने से पहले बतौर कप्तान आईपीएल जीतने की अहमियत की बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘युवा खिलाड़ी इन दिनों काफी अलग तरह से सोचते हैं। गिल आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए प्रयासरत हैं। अगर वह आईपीएल में जीतने के बाद टेस्ट में टीम की अगुआई करेंगे तो वह सिर्फ अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे बल्कि उन्हें ड्रेसिंग रूम में काफी सम्मान भी मिलेगा। ’’

रैना ने कहा, ‘‘रजत पाटीदार भी अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने ज्यादा कप्तानी नहीं की है, लेकिन वह बहुत शांत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब विराट या रोहित नहीं हैं, ये विपक्षी टीम की आंखों में आंखें डालकर उन्हें दबाव में डाल देते थे। यह ऊर्जा, जज्बे और हाव भाव से झलकता है। शुभमन में यह सब है। हार्दिक पंड्या में भी यह सब मौजूद है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\