खेल की खबरें | गिल इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई टेस्ट कप्तान बने, गावस्कर को भी पीछे छोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शुभमन गिल इंग्लैंड में टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान बन गए। उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां एजबस्टन में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की।

बर्मिंघम, तीन जुलाई शुभमन गिल इंग्लैंड में टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान बन गए। उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां एजबस्टन में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की।

गिल इसके साथ ही इंग्लैंड की सरजमीं पर सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1979 में ओवल में 221 रन की पारी खेली थी।

​​इससे पहले किसी एशियाई कप्तान का इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 193 रन था जो 2011 में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने लार्ड्स पर बनाए थे।

लीड्स में टेस्ट कप्तान के रूप में अपने पदार्पण मैच में 147 रन बनाने वाले गिल ने जोश टंग की गेंद पर डीप फाइन लेग पर एक रन लेकर लेकर पारंपरिक प्रारूप में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया।

गिल ने अपना दोहरा शतक पूरा करने के लिए 311 गेंदों का सामना किया। वह भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले कप्तानों की सूची में एमएके पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के साथ शामिल हो गए। विराट कोहली के नाम भारत के लिए कप्तान के रूप में सात दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।

गिल से पहले एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देश में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर 192 रन था जो मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।

इससे पहले मैनचेस्टर में 1990 में अजहरुद्दीन द्वारा बनाए गए 179 रन इंग्लैंड में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर था।

गिल सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ की महान जोड़ी के बाद यहां दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी