खेल की खबरें | गिल और रोहित के शतक, भारत के नौ विकेट पर 385 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान रोहित शर्मा ने तीन साल में पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा जबकि शुभमन गिल ने भी आक्रामक शतक लगाया जिससे भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम मैच में नौ विकेट पर 385 रन का स्कोर खड़ा किया।

इंदौर, 24 जनवरी कप्तान रोहित शर्मा ने तीन साल में पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा जबकि शुभमन गिल ने भी आक्रामक शतक लगाया जिससे भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम मैच में नौ विकेट पर 385 रन का स्कोर खड़ा किया।

कप्तान रोहित ने 85 गेंद में नौ चौकों और छह छक्कों से 101 रन बनाए जो जनवरी 2020 से उनका पहला एकदिवसीय शतक है। गिल ने भी 78 गेंद में 13 चौकों और पांच छक्कों से 112 रन की पारी खेलकर अपना चौथा शतक मारा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 212 रन की तूफानी साझेदारी भी की। हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवरों में 38 गेंद में तीन छक्कों और इतने ही चौकों से 54 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 380 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

रोहित और गिल ने 26.1 ओवर की अपनी साझेदारी के दौरान न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों को निशाने पर रखा और उनके खिलाफ आसानी से शॉट खेले। गिल ने पारी में आठवें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन पर चार चौके और एक छक्के से 22 रन बनाए जो दर्शाता है कि पिछले कुछ समय में यह युवा बल्लेबाज कितनी अच्छी फॉर्म में है।

गिल ने 12वें ओवर में मिशेल सेंटनर पर चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया जबकि इसके एक ओवर बाद रोहित ने भी इसी स्पिनर पर छक्के के साथ 50 रन के स्कोर को पार किया।

तेज आउटफील्ड और सपाट विकेट पर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के पास रोहित और गिल का कोई जवाब नहीं था।

रोहित और गिल ने 22 चौकों और 11 छक्कों की मदद 25वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

रोहित और गिल दोनों ने 26वें ओवर में शतक पूरे किए। रोहित ने तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की गेंद पर एक रन के साथ सिर्फ 83 गेंद में 100 रन के आंकड़े को छुआ।

टिकनर के इसी ओवर की अंतिम गेंद पर गिल ने चौके के साथ सिर्फ 72 गेंद में शतक पूरा किया।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और उनके छठे विकल्प स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने टीम को पहली सफलता दिलाई। रोहित इस स्पिनर की नीची रहती गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए।

गिल भी टिकनर के अगले ओवर में गेंद को हवा में लहराकर डेवोन कॉनवे को कैच दे बैठे।

इशान किशन (17) ने खाता खोलने के लिए नौ गेंद ली। वह बिलकुल भी सहज नजर नहीं आ रहे थे और अंतत: विराट कोहली (36) के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए।

कोहली अपनी संक्षिप्त पारी के दौरान अच्छी लय में दिखे लेकिन जेकब डफी की गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में मिड ऑफ पर फिन एलेन को कैच दे बैठे।

सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया और सिर्फ 14 रन बनाने के बाद उन्होंने डफी की गेंद पर लांग ऑन पर कॉनवे को कैच थमा दिया।

पंड्या और शारदुल ठाकुर (25) ने सातवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम का स्कोर 380 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड की ओर से डफी और ब्लेयर टिकनर ने क्रमश: 100 और 76 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\