खेल की खबरें | गिल और जडेजा ने लंच तक भारत का पलड़ा भारी रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शुभमन गिल ने अपने करियर में पहली बार 150 रन के आंकड़े को पार किया जबकि रविंद्र जडेजा ने 89 रन की उम्दा पारी खेली जिससे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में छह विकेट पर 419 रन बनाए।

बर्मिंघम, तीन जुलाई शुभमन गिल ने अपने करियर में पहली बार 150 रन के आंकड़े को पार किया जबकि रविंद्र जडेजा ने 89 रन की उम्दा पारी खेली जिससे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में छह विकेट पर 419 रन बनाए।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को पिच से मदद नहीं मिल रही थी जिसका फायदा उठाकर गिल (नाबाद 168, 288 गेंद, 18 चौके, एक छक्का) और जडेजा (89 रन, 137 गेंद, 10 चौके, एक छक्का) ने छठे विकेट के लिए 203 रन की साझेदारी की। लंच के समय वाशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर गिल का साथ निभा रहे थे।

भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 310 रन से की और सुबह के सत्र में 25 ओवर में जडेजा के रूप में एक विकेट खोकर 109 रन जोड़े।

गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम दूसरे सत्र में अपनी स्थिति और मजबूत करने और इंग्लैंड को लीड्स की तरह वापसी नहीं करने देने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

पिच से कोई मदद नहीं मिलने पर इंग्लैंड ने गिल और जडेजा के खिलाफ शॉर्ट गेंदबाजी करने की योजना अपनाई लेकिन सुबह के सत्र में अधिकांश समय यह कारगर नहीं रही।

जोश टंग ने सत्र के अंत में शॉर्ट गेंद से सत्र की एकमात्र सफलता हासिल की। जडेजा उछाल लेती गेंद को नियंत्रित नहीं कर सके और विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने आसान कैच लपका।

एजबस्टन में तेज धूप के बीच जडेजा ने कवर क्षेत्र में बैकफुट पंच और बेन स्टोक्स की गेंद को कट करके दिन की शुरुआत की।

गिल ने क्रिस वोक्स पर थर्ड मैन क्षेत्र में दिन की अपनी पहली बाउंड्री लगाई।

गिल ने स्पिनर शोएब बशीर के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेले। भारतीय कप्तान को यह शॉट खेलते हुए देखना हैरानी भरा था।

गिल ने बशीर पर स्क्वायर लेग पर स्वीप करके छक्का भी लगाया। जडेजा ने भी क्रीज से आगे बढ़कर बशीर की गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से छह रन के लिए भेजा।

जडेजा के आउट होने पर स्टोक्स ने दिलचस्प क्षेत्ररक्षण लगाया। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ लेग स्लिप और लेग साइड पर दो करीबी क्षेत्ररक्षक लगाए। टंग ने अतिरिक्त उछाल से वाशिंगटन को परेशान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी