खेल की खबरें | गिल और बटलर ने गुजरात को चार विकेट पर 209 रन तक पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान शुभमन गिल के 50 गेंद में 84 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में चार विकेट पर 209 रन बनाये ।

जयपुर, 28 अप्रैल कप्तान शुभमन गिल के 50 गेंद में 84 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में चार विकेट पर 209 रन बनाये ।

गुजरात टाइटंस के कप्तान ने पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से इस सत्र का चौथा अर्धशतक लगाया । उन्होंने साइ सुदर्शन (30 गेंद में 39 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 93 रन की साझेदारी की ।

इसके बाद जोस बटलर ने 26 गेंद में 50 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल थे ।

बटलर ने मैदान के चारों ओर मनचाहे शॉट खेले और रॉयल्स की औसत गेंदबाजी की कलई खोल दी । पिछले साल मेगा नीलामी में कई गलत फैसले लेने वाली रॉयल्स के पास कोई मैच जिताने वाला गेंदबाज नहीं है ।

गिल ने लेग साइड पर कई दर्शनीय शॉट लगाये । उन्होंने युधवीर सिंह को शानदार फ्लिक पर छक्का जड़ने के अलावा स्क्वेयर लेग और मिड आन के ऊपर से गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया ।

सुदर्शन के आउट होने के बाद बटलर ने वानिंदु हसरंगा के एक ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़कर 24 रन निकाले ।

राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसक आज तक समझ नहीं पाये हैं कि उनकी टीम ने बटलर जैसे शानदार बल्लेबाज को टीम में बरकरार क्यो नहीं रखा और नीलामी से पहले रिलीज क्यो किया ।

इस ओवर के बाद कार्यवाहक कप्तान रियान पराग की समझ में नहीं आया कि किस गेंदबाज पर भरोसा करें । श्रीलंका के दोनों स्पिनर हसरंगा और महीष तीक्षणा कोई कमाल नहीं कर सके जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया ।

तीक्षणा और हसरंगा ने मिलकर आठ ओवरों में 74 रन दे डाले । गिल अपने पांचवें आईपीएल शतक की ओर बढ रहे थे लेकिन तीक्षणा ने उन्हें आउट किया । इसके बाद बटलर ने वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया के साथ गुजरात को 200 रन के पार पहुंचाया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट