जरुरी जानकारी | गिफ्ट सिटी ने विमानन उद्योग के लिए सालाना पांच अरब डॉलर के अवसर खोलेः नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

मुंबई, 11 जुलाई नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि विमान पट्टे पर लेने में आसानी प्रदान करने वाले आईएफएससी गिफ्ट सिटी ने घरेलू विमानन उद्योग के लिए सालाना पांच अरब डॉलर के अवसर खोले हैं।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) को एक विशेष आर्थिक क्षेत्र के रूप में स्थापित किया गया है। यह उद्यमों को व्यवसाय स्थापित करने के लिए कर लाभ प्रदान करता है।

गिफ्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय पट्टेदारों से विमानों को पट्टे पर लेने वालों को कर में छूट मिलती है। इसके साथ ही गिफ्ट सिटी में पंजीकृत पट्टादाताओं को विमान आयात करने या पट्टे पर लेने के लिए पूर्व मंजूरी की जरूरत नहीं होती है। इससे पट्टे की प्रक्रिया आसान और लागत प्रभावी हो जाती है।

नायडू ने यहां पश्चिमी क्षेत्र के विमानन मंत्रियों के सम्मेलन में कहा, "गिफ्ट सिटी की स्थापना के बाद हम देश में विमान पट्टा लागत में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी देख रहे हैं। इससे आखिरकार देश में अधिक विमानों और विमानों के बेड़े को लाभ होगा।"

नायडू ने कहा, "इस तरह, हमारे 80 प्रतिशत वाणिज्यिक विमानों के पट्टे पर होने से गिफ्ट सिटी पूरे भारतीय विमानन उद्योग के लिए पांच अरब डॉलर का अवसर खोलती है।"

इस सम्मेलन में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, केंद्रशासित प्रदेश दमन और दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली के अलावा विमानन मंत्रालय, डीजीसीए, एएआई के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य संबंधित पक्षों ने भी भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट