जरुरी जानकारी | जीआईसी री का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में लगभग दोगुना होकर 3,417 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय साधारण बीमा निगम (जीआईसी री) का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी- मार्च तिमाही में लगभग दोगुना होकर 3,417.07 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 25 मई भारतीय साधारण बीमा निगम (जीआईसी री) का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी- मार्च तिमाही में लगभग दोगुना होकर 3,417.07 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,794.68 करोड़ रुपये रहा था।

जीआईसी री की कुल प्रीमियम आय 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में 7,369.74 करोड़ रुपये रही जो 2021-22 की इसी तिमाही में 10,303.81 रुपये थी।

बयान के अनुसार शुद्ध प्रीमियम आय इस दौरान 6,234.53 करोड़ रुपये रही जो मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में 9,080.52 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 6,312.50 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त् वर्ष 2021-22 में 2,005.74 करोड़ रुपये था।

आलोच्य वित्त वर्ष में कुल प्रीमियम आय 36,591.59 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2021-22 में 43,208.46 करोड़ रुपये थी।

शुद्ध प्रीमियम आय 2022-23 में 33,644.43 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 38,799.03 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\