लॉकडाउन ब्रेक का इस्तेमाल ‘पोषण विशेषज्ञ’ बनने में कर रहे हैं घोषाल

स्क्वाश में पूर्ण फिटनेस की जरूरत होती है और घोषाल काफी फिट हैं। एक खिलाड़ी के तौर फिट रहने के लिये पर खान-पान काफी अहम होता है और वह इस अनिश्चित ब्रेक का इस्तेमाल भोजन विज्ञान के बारे में जानकारी लेने के लिये कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल भारत के शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल लॉकडाउन के समय का इस्तेमाल पोषण संबंधी प्रमाणित पाठ्यक्रम पूरा करने के लिये कर रहे हैं।

स्क्वाश में पूर्ण फिटनेस की जरूरत होती है और घोषाल काफी फिट हैं। एक खिलाड़ी के तौर फिट रहने के लिये पर खान-पान काफी अहम होता है और वह इस अनिश्चित ब्रेक का इस्तेमाल भोजन विज्ञान के बारे में जानकारी लेने के लिये कर रहे हैं।

कोलकाता के घोषाल ने पीटीआई से कहा, ‘‘ आप पूरे समय घर पर ही हो तो, आपके लिये नयी चीजें सीखना काफी अहम है। इसलिये मैंने पोषण पाठ्यक्रम करने का फैसला किया जो पीएसए (पेशेवर स्क्वाश संस्था) से प्रमाणित है। इसमें 11 लेक्चर हैं और हर लेक्चर के अंत में आकलन होता है और तभी आप अगले लेक्चर के लिये आगे बढ़ सकते हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक मैंने प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, मिनरल और विटामिन के बारे में सीखा है। इनका क्या काम है, क्या नहीं। किस खाने में कौन से पोषक तत्व होते हैं। एक व्यक्ति की चिकित्सकीय स्थिति कैसी है, उसी के आधार पर पोषण संबंधित सलाह दी जाती हैं। ’’

पीएसए ने जुलाई तक सभी गतिविधियां निलंबित कर दी हैं और घोषाल का कहना है कि इस समय खेल महत्वपूर्ण नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से सामान्य समय नहीं है, मानसिक रूप से घर पर लंबे समय के लिये रहना एक चुनौती है। इसके अलावा भी कई बड़े मुद्दे हैं जैसे वे लोग दिन में तीन वक्त का खाना भी नहीं जुटा पाते। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड