देश की खबरें | गाजियाबाद : नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने मृत बच्‍चे को दिया जन्‍म, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवक को अपनी रिश्‍ते में लगने वाली नाबालिग बहन से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि लड़की गर्भवती हो गयी थी और उसने चार माह के मृत बच्‍चे को जन्‍म दिया था।

गाजियाबाद, पांच अगस्त उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवक को अपनी रिश्‍ते में लगने वाली नाबालिग बहन से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि लड़की गर्भवती हो गयी थी और उसने चार माह के मृत बच्‍चे को जन्‍म दिया था।

साहिबाबाद क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने साहिबाबाद क्षेत्र के निजी अस्पताल के माध्यम से घटना के बारे में पता चलने के बाद मामले पर स्वतः संज्ञान लिया।

उन्होंने बताया कि चार महीने पहले आरोपी बुलंदशहर जिले के अगौता गांव से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए यहां आया था और पीड़िता के परिवार के साथ रहा और इस दौरान उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।

उपाध्याय ने बताया, “11 जुलाई को नाबालिग किशोरी ने चार महीने के मृत बच्चे को जन्म दिया। इस संबंध में पुलिस को साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से सूचना मिली थी।”

उन्होंने बताया, “पुलिस ने नाबालिग लड़की के माता-पिता से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी देने या कोई शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस के साथ सहयोग नहीं किया।”

उपाध्याय ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की।

उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया, “पुलिस ने उसे रविवार शाम को गिरफ्तार किया और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट