देश की खबरें | गाजियाबाद : दलित महिला से बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले में एक दलित महिला से कथित बलात्कार और उसका जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 23 जुलाई गाजियाबाद जिले में एक दलित महिला से कथित बलात्कार और उसका जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त निमिष पाटिल ने रविवार को बताया कि एक दलित महिला ने गाजियाबाद नगर कोतवाली में दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया पर खालिद चौधरी (33) नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई थी और सितंबर 2022 में उसके साथ ‘लिव इन रिलेशन’ में रहने लगी।

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि चौधरी ने शुरू में अपना नाम दीपक बताया था। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला को इस्लाम धर्म अपनाने, गोमांस खाने और एक महीने का गर्भ गिराने के लिए मजबूर किया।

पाटिल के मुताबिक महिला ने यह भी आरोप लगाया कि चौधरी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी पिटाई की।

पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर विजय नगर थाने में भारतीय दंड विधान, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा अवैध धर्मांतरण रोधी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

\