खेल की खबरें | जीत की आदत डाल रहे हैं : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आईपीएल के मौजूदा सत्र में औसत शुरूआत के बाद लगातार चार शानदार जीत दर्ज करने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनकी टीम जीत की आदत डालती जा रही है जो टूर्नामेंट के पहले हाफ में नहीं थी ।

दुबई, 24 अक्टूबर आईपीएल के मौजूदा सत्र में औसत शुरूआत के बाद लगातार चार शानदार जीत दर्ज करने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनकी टीम जीत की आदत डालती जा रही है जो टूर्नामेंट के पहले हाफ में नहीं थी ।

मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बाद पंजाब ने शनिवार को 126 रन बनाने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: आखिर कब चलेगा Glenn Maxwell का बल्ला?.

जीत के बाद राहुल ने कहा ,‘‘ हम इसकी आदत डाल रहे हैं । जीत एक आदत है जो हममें पहले हाफ में नहीं थी । मैं निशब्द हूं । कम स्कोर वाले मैच में 10 . 15 रन की अहमियत भी पता चलती है । सभी ने इस जीत में योगदान दिया । खिलाड़ी ही नहीं, सहयोगी स्टाफ भी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दो महीने में बहुत कुछ नहीं बदल सकता लेकिन स्टाफ ने काफी मेहनत की । हम अंकतालिका में सबसे नीचे होने पर भी घबराये नहीं । हमने कोशिशें जारी रखी और जीत की राह पर लौटने की खुशी है ।’’

यह भी पढ़े | KXIP vs SRH 43rd IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद की सधी गेंदबाजी, किंग्स इलेवन पंजाब ने बनाए 126 रन.

सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि गेंदबाजों के प्रयासों को उनके बल्लेबाज भुना नहीं सके ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस हार का दुख है । गेंदबाजों ने उन्हें कम स्कोर पर रोककर बेहतरीन काम किया लेकिन बल्लेबाजी में अच्छी शुरूआत के बाद हमने लय खो दी ।’’

वार्नर ने कहा ,‘‘ इस मैच को भुलाकर हमें अगले मैच के बारे में सोचना होगा । उसमें नये सिरे से शुरूआत करनी होगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड