खेल की खबरें | आईपीएल अनुबंध मिलना कंप्यूटर गेम की तरह अवास्तविक, वुड ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में फ्रेंचाइजी से जुड़ने में सफल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहा कि अनुबंध मिलना ‘फुटबॉल मैनेजर’ जैसा कंप्यूटर गेम खेलने की तरह है जो ‘लगभग वास्तविक नहीं’ है।

लंदन, 19 फरवरी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में फ्रेंचाइजी से जुड़ने में सफल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहा कि अनुबंध मिलना ‘फुटबॉल मैनेजर’ जैसा कंप्यूटर गेम खेलने की तरह है जो ‘लगभग वास्तविक नहीं’ है।

वुड को नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पिछले हफ्ते आईपीएल नीलामी के पहले दिन साढ़े सात करोड़ रुपये में खरीदा।

वुड ने ‘द गार्डियन’ से कहा, ‘‘जब अंतिम राशि की पुष्टि हुई तो सारा ने पूछा कि यह पाउंड में कितनी राशि होगी- मुझे सभी खाते फ्रीज करने पड़ सकते हैं जिससे कि यह राशि गायब नहीं हो जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम खुश थे। यह काफी अजीब अनुभव था। यह कंप्यूटर गेम की तरह महसूस होता है- यह वास्तविक नहीं लगता, जैसे फुटबॉल मैनेजर में ट्रांस्फर होते हैं लेकिन जब अनुबंध मिलता है तो यह काफी वास्तविक भी होता है।’’

परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए पिछले साल ही नीलामी से हटने वाले 32 साल के वुड ने नीलामी के दौरान अपने घर के माहौल को याद किया।

वुड ने कहा, ‘‘हम शादी की सालगिरह के लिए सप्ताहांत बाहर जाने वाले थे जिसमें मैं आस्ट्रेलिया में होने के कारण हिस्सा नहीं ले पाया था लेकिन मंच पर आईपीएल की नीलामी करने वाले के बीमार होकर गिरने के कारण सब कुछ रुक गया और हमारे जाने के कार्यक्रम में विलंब हुआ।’’

नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीड्स रक्तचाप में गिरावट के कारण पहले दिन नीलामी के दौरान बेहोश होकर गिर गए थे।

अनुभवी तेज गेंदबाजों जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर कर दिया गया है और वुड ने कहा कि वे इन दोनों को बाहर किए जाने के बारे में जानकर ‘स्तब्ध’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी। इन दोनों का दौरे पर नहीं होना अजीब होगा, मेरे लिए पहली बार ऐसा होगा। यहां तक कि चोटिल होने के दौरान भी वे समूह का हिस्सा होते थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान