विदेश की खबरें | जर्मनी यूक्रेन को तेजी से हथियार बनाने में मदद करेगा: विदेश मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वेडफुल ने जर्मन रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ यूक्रेनी राजधानी कीव की यात्रा के दौरान कहा, "हम मानते हैं कि हमारा काम यूक्रेन की मदद करना है ताकि वह अधिक मजबूती से बातचीत कर सके।"

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वेडफुल ने जर्मन रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ यूक्रेनी राजधानी कीव की यात्रा के दौरान कहा, "हम मानते हैं कि हमारा काम यूक्रेन की मदद करना है ताकि वह अधिक मजबूती से बातचीत कर सके।"

अमेरिका के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय शांति प्रयास युद्ध को रोकने में विफल रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध विराम को अस्वीकार कर दिया है और युद्ध के अपने लक्ष्यों से पीछे नहीं हटे हैं।

वेडफुल ने यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जब पुतिन आज शांति की बात करते हैं, तो यह सिर्फ उपहास है। बातचीत के लिए उनकी स्पष्ट तत्परता अब तक केवल दिखावा है।"

जर्मनी, अमेरिका के बाद यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य सहयोगी रहा है, हालांकि अमेरिका की ओर से समर्थन जारी रहने को लेकर अब संदेह है।

वेडफुल ने कहा, “हम नए संयुक्त उद्यम बनाना चाहते हैं ताकि यूक्रेन स्वयं अपनी रक्षा के लिए तेजी से और अधिक उत्पादन कर सके, क्योंकि आपकी जरूरतें बहुत बड़ी हैं।"

वेडफुल का यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले के 48 घंटे से भी कम वक्त में जर्मन विदेश मंत्री की यह यात्रा हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\