जर्मन फुटबाल लीग ने कहा, तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगा बुंदेसलीगा
यह बुंदेसलीगा के लिये बड़ा झटका था जिसे चांसलर एंजेला मर्केल की सरकार ने 16 मई को अपना सत्र फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी थी।
डायनेमो की टीम में कोरोना वायरस के दो मामले पाये जाने के बाद शनिवार को उसकी पूरी टीम को 14 दिन तक पृथकवास में रहने का आदेश दिया गया।
यह बुंदेसलीगा के लिये बड़ा झटका था जिसे चांसलर एंजेला मर्केल की सरकार ने 16 मई को अपना सत्र फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी थी।
लेकिन डीएफएल के प्रमुख क्रिस्टियन सीफर्ट ने डायनेमो मामले को ज्यादा महत्व नहीं दिया।
उन्होंने जर्मन प्रसारक जेडडीएफ से कहा, ‘‘यह कोई ऐसा कारण नहीं है जिससे सारे सत्र पर सवालिया निशान लग जाए।
सीफर्ट ने कहा, ‘‘मैं पहले ही यह मानकर चल रहा था कि ऐसा हो सकता है। हम अभी टूर्नामेंट फिर से आरंभ करने की शुरुआत में है। ’’
बुंदेसलीगा पहली शीर्ष यूरोपीय फुटबाल लीग होगी जो कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद फिर से शुरू की जाएगी। मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे और दोनों टीमों के खिलाड़ियों सहित 300 लोगों को रहने की अनुमति दी जाएगी।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)