विदेश की खबरें | जर्मनी के चांसलर शोल्ज़ ने यूरोपीय संघ में सिलसिलेवार सुधार की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इन चुनौतियों में यूरोपीय संघ की रक्षा खरीद कोशिशों को समन्वित करना, नये व्यापार सौदे करना और समूह के बाहर के क्षेत्र से होने वाले प्रवास को लेकर लंबे समय से जारी विवाद का समाधान करना शामिल है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इन चुनौतियों में यूरोपीय संघ की रक्षा खरीद कोशिशों को समन्वित करना, नये व्यापार सौदे करना और समूह के बाहर के क्षेत्र से होने वाले प्रवास को लेकर लंबे समय से जारी विवाद का समाधान करना शामिल है।

उन्होंने यूरोपीय संसद में सदस्यों से कहा कि यूरोपीय संघ की सेना को मजबूत बनाने, प्रौद्योगिकीय संप्रभुता और अहम वस्तुओं के स्वतंत्र स्रोतों से समूह के करीबी साझेदार अमेरिका के साथ इसके संबंध प्रगाढ़ होंगे।

शोल्ज़ ने कहा कि यूरोपीय संघ के लिए यह जरूरी है कि वह पश्चिमी बाल्कन देशों जैसे संभावित सदस्यों के प्रति अपने वादों को पूरा करे, साथ ही यह सुनिश्चित करे कि समूह में शामिल होने के लिए वे आवश्यक सुधार करेंगे।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ की सदस्यता के आकांक्षी यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए लंबे समय तक राजनीतिक इच्छाशक्ति और आर्थिक पूंजी की जरूरत होगी तथा ‘‘लोकतांत्रिक यूक्रेन, हमारे महाद्वीप पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की साम्राज्यवादी और अवैध नीतियों का जवाब होगा।’’

उन्होंने चीन के साथ देर से प्रतिद्वंद्विता और प्रतिस्पर्धा शुरू होने का भी जिक्र किया।

शोल्ज़ ने बाहरी सीमाओं की सुरक्षा करने की अपील करते हुए सदस्य देशों से प्रवास के फायदों पर विचार करने की भी अपील की क्योंकि यूरोप के कई देशों को समूह के बाहर से श्रमिकों की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\