COVID-19 XE Variant: गुजरात के एक्सई स्वरूप नमूने का ‘जीनोमिक’ विश्लेषण किया जा रहा: स्वास्थ्य मंत्रालय

गुजरात से मिले कोविड-19 के एक्सई स्वरूप के नमूने का जीनोम विश्लेषण किया जा रहा है और इसके नतीजे जल्द ही आने की उम्मीद है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

कोविड-19 महामारी (Photo Credits: pixabay)

नयी दिल्ली, 9 अप्रैल : गुजरात से मिले कोविड-19 के एक्सई स्वरूप के नमूने का जीनोम विश्लेषण किया जा रहा है और इसके नतीजे जल्द ही आने की उम्मीद है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सबसे पहले ब्रिटेन में पाए गए ओमीक्रोन के नए स्वरूप एक्सई के खिलाफ चेतावनी जारी की है और कहा है कि यह अभी तक कोविड-19 के किसी भी स्वरूप के मुकाबले अधिक संक्रामक हो सकता है. एक्सई स्वरूप ओमीक्रोन के दो उप-स्वरूपों बीए.1 और बीए.2 दोनों का मिश्रण है.

गुजरात में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उप-स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है. मुंबई से वडोदरा आया एक व्यक्ति एक्सई स्वरूप से संक्रमित मिला है. इससे पहले मुंबई नगर निकाय के अधिकारियों ने कहा था कि फरवरी के अंत में दक्षिण अफ्रीका से आयी एक महिला मार्च में एक्सई स्वरूप से संक्रमित पायी गयी थी लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि नहीं की है. मंत्रालय ने बुधवार शाम को कहा था कि मौजूदा साक्ष्य यह संकेत नहीं देते हैं कि यह एक्सई स्वरूप का मामला है. यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: खैरागढ़ में बीजेपी पर बरसे भूपेश बघेल, बोले- काका अभी जिंदा है, काका के सामने ममा कहां टिकेगा

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा था, ‘‘भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंर्सोटियम (आईएनएसएसीओजी) विशेषज्ञों ने नमूने की फास्टक्यू फाइल का विश्लषण किया और पाया कि मुंबई की महिला को संक्रमित करने वाले इस स्वरूप की जीनोमिक संरचना एक्सई स्वरूप की जीनोमिक संरचना के अनुरूप नहीं है.’’ सूत्रों ने बताया कि गुजरात से मिले एक्सई स्वरूप के नमूने का जीनोमिक विश्लेषण चल रहा है और नतीजे जल्द ही आने उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड