देश की खबरें | भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता भी हुड्डा को हरा सकता हैः खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता भी सोनीपत जिले की बरोदा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हराने में सक्षम है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता भी सोनीपत जिले की बरोदा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हराने में सक्षम है।

इससे पहले, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अगले महीने बरोदा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की खट्टर को चुनौती दी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी आई है।

यह भी पढ़े | Gangrape in Buxar: बिहार के बक्सर में युवती से गैंगरेप के बाद बेटे की हत्या का आरोप, 1 आरोपी गिरफ्तार.

भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने ही तीन नवंबर को इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है।

बरोदा विधानसभा सीट इस साल अप्रैल में कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन की वजह से खाली हो गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय की पहली बोर्ड बैठक के दौरान बोले सीएम केजरीवाल- हर छात्र को रोजगार दिलाना है हमारा उद्देश्य.

विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि अगर खट्टर की अगुवाई वाली सरकार अपने प्रदर्शन को लेकर इतनी ही विश्वस्त है तो मुख्यमंत्री को उपचुनाव लड़ना चाहिए।

खट्टर ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले साल जनवरी में भी जींद उपचुनाव में एक“ प्रयोग“ किया था लेकिन उसे हार का मुंह देखना पड़ा था।

हुड्डा द्वारा बरोदा उपचुनाव लड़ने की चुनौती देने को लेकर खट्टर से टिप्पणी करने को कहा गया तो मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने पहले भी एक प्रयोग किया था जब उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के नेता (रणदीप सिंह सुरजेवाला) को उतारा था। हम इस बार भी कह रहे हैं कि उन्हें (बरोदा में) एक और प्रयोग करना चाहिए।’’

खट्टर ने यह कहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री की चुनौती को खारिज कर दिया कि भाजपा का सामान्य सा कार्यकर्ता भी बरोदा से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हराने में सक्षम है।

हुड्डा ने कहा था, “यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो चुकी है। पिछले छह साल के दौरान, उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र (बरोदा) की उपेक्षा की और अब वे विकास की बात करते हैं, लेकिन लोग उनका असली चेहरा देख चुके हैं तथा उन्हें उपचुनाव में सबक सिखाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\