देश की खबरें | गहलोत का पायलट पर परोक्ष हमला: कांग्रेस नेताओं को पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाला काम नहीं करना चाहिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे पार्टी की छवि खराब होती हो।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे पार्टी की छवि खराब होती हो।

उनके इस बयान को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर परोक्ष निशाने के तौर पर देखा जा रहा है जो भ्रष्टाचार के मामलों में कथित निष्क्रयिता को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचे गहलोत ने कहा कि सभी को राज्य में फिर से कांग्रेस सरकार लाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह निजी कारणों से राजधानी आये हैं और शनिवार को राजस्थान लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह कुछ मित्रों से मुलाकात करेंगे।

गहलोत ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘चिंगारी लगाना आसान है, लेकिन आग बुझाना बहुत मुश्किल है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने तथा राज्य में फिर से उसकी सरकार लाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्हें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो पार्टी को नुकसान पहुंचाता हो।’’

राजस्थान की पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के दौरान कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाल ही में धरने पर बैठे पायलट के बयानों की ओर परोक्ष इशारा करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर किसी टिप्पणी से किसी का कुछ नुकसान होता है तो अपने व्यक्तिगत नुकसान की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि पार्टी आलाकमान क्षतिपूर्ति करेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं कहना या करना चाहिए जिससे पार्टी और संगठन को नुकसान हो क्योंकि इससे हुए नुकसान की भरपाई कोई नहीं कर पाएगा।’’

पायलट पिछले सप्ताह जयपुर में धरने पर बैठे थे। वह वसुंधरा राजे सरकार के दौरान भ्रष्टाचार में कथित रूप से शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस ने इसे ‘पार्टी विरोधी गतिविधि’ करार दिया। लेकिन पायलट ने अपना धरना जारी रखा। कांग्रेस ने अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पायलट के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने अनेक नई योजनाएं शुरू की हैं और कई आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को लगता है कि हमारी सरकार फिर से आएगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिये जाने के बाद यहां अपना सरकारी बंगला खाली करने के मुद्दे पर गहलोत ने कहा, ‘‘जब भी कोई साजिश होती है तो साजिशकर्ता उसे पूरा करता है। जिस क्षण मामला दर्ज होता है, वे आगे का फैसला कर लेते हैं। पहले मामले में सुनवाई चार साल तक नहीं हुई, लेकिन अचानक से सबकुछ एक साजिश के तहत तेजी से होने लगा। यह साजिश थी।’’

उन्होंने कहा कि ना तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते हैं और ना ही गृह मंत्री अमित शाह को पता है कि गांधी परिवार ने देश के लिए क्या बलिदान दिये।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा कांग्रेस परिवार और कार्यकर्ता चाहते हैं कि वे पार्टी का नेतृत्व करते रहें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू