पूर्व पीएम मनमोहन सिंह AIIMS में भर्ती, सीएम अशोक गहलोत ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

गहलोत ने ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के एम्स, दिल्ली में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर बहुत चिंता हुई। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं,

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (फाइल फोटो )

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  (CM Ashok Gehlotने रविवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की है. गहलोत ने ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के एम्स, दिल्ली में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर बहुत चिंता हुई. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं.’’

राजस्थान से राज्यसभा सदस्य सिंह को बैचेनी की शिकायत होने पर रविवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के चलते AIIMS में भर्ती

अशोक गहलोत का ट्वीट:

वहीं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भर्ती करवाए जाने के बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद  पार्टी के साथ ही देश की जनता उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने की कमाना कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट