देश की खबरें | गहलोत ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री को कोरी बयानबाजी करने के बजाय कानून एवं चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए।

जयपुर, दो जुलाई पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री को कोरी बयानबाजी करने के बजाय कानून एवं चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए।

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला की तलवार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना की खबर साझा करते हुए गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा,'बांसवाड़ा की यह खबर राजस्थान की कानून एवं चिकित्सा व्यवस्था दोनों की पोल खोलने के लिए काफी है।”

उन्होंने कहा कि एक तरफ आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आकर पुनः खुले आम शिक्षिका की तलवार से हत्या कर देता है क्योंकि उसके मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है और लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी हमलावर पुलिस की पहुंच से बाहर है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी तरफ घायल महिला को लेने एंबुलेंस इसलिए नहीं पहुंच सकी क्योंकि डीजल नहीं था और यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद पीड़िता की जान बच जाती।

गहलोत ने लिखा, “मुख्यमंत्री जी, ये डेढ़ साल और पांच साल की कोरी बयानबाजी करने के बजाय आप कानून एवं चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करने पर ध्यान दें जिससे निर्दोष लोगों की ऐसे जान न जाए।”

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस मुद्दे को लेकर 'एक्स' पर लिखा, “प्रदेश में लगातार जिस प्रकार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, उससे साफ है कि भाजपा राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, शासन मूकदर्शक बना बैठा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।”

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट