Morbi Bridge Accident: मुख्यमंत्री गहलोत ने मोरबी पुल हादसे को लेकर गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोरबी पुल हादसे को लेकर शनिवार को गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ऐसी भ्रष्ट सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Photo Credits ANI)

जयपुर, 5 नवंबर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोरबी पुल हादसे को लेकर शनिवार को गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ऐसी भ्रष्ट सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. गहलोत ने मोरबी पुल हादसे की शुरुआती जांच के बारे में प्रकाशित एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोरबी पुल हादसे की शुरुआती जांच से पता चला है कि दो करोड़ रुपये में से सिर्फ 12 लाख रुपये यानी सिर्फ छह प्रतिशत राशि ही पुल के रखरखाव पर खर्च हुई.’’

उन्होंने कहा कि यह गुजरात की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदाहरण है और ऐसी भ्रष्ट सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व पूरी पार्टी की मांग है कि घटना की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि ऐसी जांच न होने तक इतने बड़े स्तर के सरकारी भ्रष्टाचार की सच्चाई बाहर आना संभव नहीं है. यह भी पढ़ें : अदालत ने सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

उल्लेखनीय है कि गुजरात में मच्छु नदी के ऊपर ब्रिटिश कालीन पुल के गिरने की घटना में अभी तक 135 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड