देश की खबरें | गहलोत ने महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से महिला सुरक्षा के संबंध में गृह विभाग एवं पुलिस विभाग की बैठक कर समीक्षा करने का आग्रह किया।

जयपुर, 18 फरवरी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से महिला सुरक्षा के संबंध में गृह विभाग एवं पुलिस विभाग की बैठक कर समीक्षा करने का आग्रह किया।

गहलोत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखकर पूछा कि भाजपा के शासन में असुरक्षा के कारण क्या बालिकाओं का घर से निकलना तक बंद हो जाएगा?

उन्होंने कहा ‘‘मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के शासन में राजस्थान नाबालिगों के साथ बलात्कार के मामलों में देश में नंबर 1 हो गया है। टोंक में नाबालिग दलित बालिका के साथ ब्लैकमेल कर सामूहिक बलात्कार एवं अजमेर में कई स्कूली छात्राओं के साथ ब्लैकमेलिंग एवं बलात्कार के मामले दिखाते हैं कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। ’’

कांग्रेस नेता ने लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को महिला सुरक्षा के संबंध में गृह विभाग एवं पुलिस विभाग की बैठक कर समीक्षा करनी चाहिए कि राजस्थान में प्रतिदिन स्थिति गंभीर क्यों होती जा रही है।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में सात मुस्लिम युवकों को हिरासत में लिया था।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर मूंगफली, बाजरा जैसी फसलों को बेचने पर मजबूर होने के लिये प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।

उन्होंने लिखा ‘‘राजस्थान में भाजपा ने सत्ता में आने के लिए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल खरीद का वादा किया। परन्तु आज राजस्थान के किसान परेशान हैं कि मूंगफली, बाजरा जैसी फसलों को बाजार में एमएसपी से कम दाम पर बेचने पर मजबूर हैं। ’’

गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को सिंचाई के लिए बिजली, पानी नहीं दे पा रही है और न ही फसलों का दाम दे पा रही है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के झांसे में फंसकर वोट देने वाले किसान मायूस होकर मोदी की गारंटी के फ्लॉप होने का तमाशा देख रहे हैं।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड