मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्मृति चिन्हों, उपहारों की ऑनलाइन नीलामी के लिये तैयार वेबसाइट की शुरुआत की

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें विभिन्न अवसरों पर मिले स्मृति चिन्हों एवं उपहारों की ऑनलाइन नीलामी के लिए तैयार की गई वेबसाइट की सोमवार को शुरुआत की. इस वेबसाइट पर स्मृति चिन्ह की न्यूनतम दर प्रदर्शित की गई है.

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Photo Credit : ANI)

जयपुर, 19 अप्रैल : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने उन्हें विभिन्न अवसरों पर मिले स्मृति चिन्हों एवं उपहारों की ऑनलाइन नीलामी के लिए तैयार की गई वेबसाइट की सोमवार को शुरुआत की. इस वेबसाइट पर स्मृति चिन्ह की न्यूनतम दर प्रदर्शित की गई है. आगामी 25 अप्रैल को ऑनलाइन नीलामी की जाएगी. इसके बाद तीन मई को स्मृति चिन्हों एवं उपहारों की ऑफलाइन नीलामी भी होगी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘संकट की घड़ी में पीड़ित का हाथ थामने की इस गौरवशाली परंपरा पर आगे बढ़ते हुए मैंने स्मृति चिन्हों को ऑनलाइन माध्यम से नीलाम करने की यह पहल की है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि नीलामी से प्राप्त राशि का उपयोग जरूरतमंद एवं गरीब तबके के रोगियों के उपचार के लिए किया जाए. इसके लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष के भीतर निरोगी राजस्थान के नाम से अलग से कोष बनाया जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘प्रिवेंटिव मेडिसिन’ को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है. गहलोत ने आशा व्यक्त की कि इस नवाचार से नीलामी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो सकेगी. यह भी पढ़ें : देवरिया में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भारत सेवा संस्थान के सचिव जी.एस. बाफना ने कहा कि ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से करीब 200 स्मृति चिन्ह एवं उपहार नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मंत्रीपरिषद के सदस्य, बोर्ड, आयोगों एवं निगमों के अध्यक्ष, विधायक, मुख्य सचिव उषा शर्मा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, देखें विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें