देश की खबरें | सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रहे हैं गहलोत : कटारिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने शनिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार में अंतर्कलह होने और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 18 जुलाई राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने शनिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार में अंतर्कलह होने और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया ।

यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में कटारिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री गहलोत सत्ता में बने रहने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करके विधायकों को डराने-धमकाने का षड्यंत्र भी कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | केरल के तिरुवनंतपुरम में सामुदायिक संक्रमण की हुई पुष्टी, 10 दिनों के लिए लगाया गया सख्त लॉकडाउन.

उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस सरकार में अंतर्कलह एवं विग्रह है जो सरकार बनने के समय से ही है। इस बारे में राज्य की जनता जान चुकी है लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत और उनकी सरकार के मंत्री इस अंतर्कलह का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रहे हैं।’’

कटारिया ने कहा कि भाजपा पर लगाए जा रहे कांग्रेस के सारे आरोप झूठे हैं।

यह भी पढ़े | कांग्रेस का योगी सरकार पर बड़ा हमला, यूपी में इंसाफ के लिए लोग आत्मदाह करने को हो रहे हैं मजबूर: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा व उसके नेता गहलोत सरकार को गिराने की साजिश कर रहे हैं।

कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए सरकारी एजेंसियों के जरिये राज्य के नेताओं पर नजर रखवा रहे हैं कि कौन दिल्ली जा रहा है, कौन आ रहा है, इसके अलावा नेताओं के फोन भी टेप करवाये जा रहे हैं, जो कि निजता का उल्लघंन है।

उन्होंने कहा कि फर्जी फोन टेपिंग के जरिये हमारी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गहलोत के पास अगर बहुमत है तो फिर वह क्यों शक्ति परीक्षण से पीछे हट रहे हैं और क्यों सरकार होटल में कैद है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट किया,‘‘निर्दलियों, छोटे दलों के विधायकों की जासूसी करवाई जा रही है और पहरा भी लगाया जा रहा है, यह आपातकाल नहीं तो क्या है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी