देश की खबरें | गहलोत ने राजस्थान को ‘शर्मसार’ कर दिया: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की हाल की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य को ‘बदनाम और शर्मसार’ कर दिया है।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की हाल की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य को ‘बदनाम और शर्मसार’ कर दिया है।

यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में पिछले दिनों एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई लेकिन गहलोत इस प्रकरण पर पर्दा डालने की कोशिश करते रहें।

उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में जितनी भी बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हुईं, विशेष तौर से दलित महिलाओं के साथ, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके पीछे भी वह (गहलोत) विचारधारा और तुष्टिकरण की नीति देख रहे हैं। अशोक गहलोत को लग रहा है कि मेरा वोट बैंक खिसक जाएगा। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वहां जो भी घटनाएं महिलाओं, दलितों और आदिवासी समाज के साथ हो रही हैं, उससे आपका वोट बैंक खिसक चुका है।’’

मेघवाल ने कहा, ‘‘जिस तरीके से राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराघ की घटनाएं हो रही हैं और कांग्रेस तथा गहलोत सरकार की ऐसे मामलों में जो नीति रही है...तुष्टिकरण और वोट बैंक की नीति के चलते उन्होंने राजस्थान को आज अशांत, बदनाम और शर्मसार कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का हाल यह है कि कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने बयान दिया है कि वह खुद सुरक्षित नहीं महसूस करतीं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के राज में कांग्रेस के विधायक ही डर रहे हैं तो फिर जनता का क्या होगा।’’

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि राजस्थान महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में नंबर एक बन चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘जो वीरभूमि है वहां अब रोज बलात्कार की 17 से 18 घटनाएं होती हैं, सात हत्याएं रोजाना होती हैं। एक महिला होने के नाते बहुत पीड़ा होती है कि आज वीरांगनाओं की धरती शर्मसार है।’’

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर