Rajasthan Elections 2023: गहलोत ने भाजपा नेताओं को चुनाव में राजस्थान सरकार के कामकाज पर बोलने की चुनौती दी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं को चुनाव में धर्म के बारे में बात करने के बजाय राज्य सरकार के काम पर बोलने की चुनौती दी.

Photo Credits ANI

जयपुर/कोटा, 14 नवंबर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं को चुनाव में धर्म के बारे में बात करने के बजाय राज्य सरकार के काम पर बोलने की चुनौती दी।

उन्होंने भाजपा नेताओं पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस विकास और जनकल्याण के मुद्दे पर चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने जयपुर में कहा, “भाजपा नेता आते हैं और धर्म के नाम पर अपने भाषणों में उत्तेजक बातें कहते हैं। वे धर्म के नाम पर अपना एजेंडा थोपते हैं जो अच्छी परंपरा नहीं है.

मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे धर्म के नाम पर राजनीति करने के बजाय हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों, सरकार के कामकाज पर बोलें.'' गहलोत ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेता चुनाव प्रचार के लिए आएंगे. भाजपा नेता केवल लोगों को भड़काने का काम करेंगे.'' उन्होंने संवाददाताओं से कहा,“हमने महत्वपूर्ण कानून बनाए, महंगाई राहत शिविरों में दस गारंटी दी, हमारा कोरोना प्रबंधन उत्कृष्ट था, राजस्थान आर्थिक विकास में उत्तर भारत में पहले और देश में दूसरे स्थान पर है. हमने पांच साल में अच्छा शासन दिया. विकास हमारा एजेंडा है और हम इसी पर चुनाव लड़ रहे हैं.''

मुख्यमंत्री ने यहां अल्बर्ट हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद कहा, ''मैं भाजपा नेताओं को चुनौती देता हूं कि वे हमारी योजनाओं, कार्यक्रमों और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बात करें. अगर उनके पास हमारे विकास कार्यों पर आलोचना करने के लिए कुछ है, तो उन्हें ऐसा करना चाहिए.. लेकिन उत्तेजक बातें करना अच्छी बात नहीं है.” गहलोत ने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.

उन्होंने कहा कि नेहरू एक दूरदर्शी नेता थे तथा युवा पीढ़ी को उनके और देश के विकास में उनके योगदान के बारे में पढ़ना चाहिए.

बाद में गहलोत कोटा संभाग में सरकार की गारंटी यात्रा का शुभारंभ करने कोटा पहुंचे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा विकास है.

राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कोटा उत्तर सीट से चुनाव लड़ रहे शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल और अन्य नेता भी कोटा में गहलोत के साथ मौजूद थे.

कोटा हवाईअड्डे पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''हम विकास कार्यों के आधार पर वोट मांग रहे हैं और हम चाहते मुद्दा आधारित लड़ाई हो.. हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. लेकिन विपक्ष वाले दुश्मन की तरह बात करने लग गये. वे धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने लग गए, उसे उचित नहीं कहा जा सकता.’’ उन्होंने कहा ‘‘आर्थिक विकास दर में उत्तर भारत में नंबर वन पूरे देश के पूरे राज्यों में नंबर दो पर है.’’

गहलोत ने कहा ‘‘जब मोदी जी, (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी (आदित्यनाथ) जी, अमित शाह जी.. जैसे नेता आते हैं.. तो वे सीधे पत्थर मारने वाली बातें करते है.. यह उचित नहीं है.. यह न तो देश हित में है और न ही राजस्थान के हित में.’’ उन्होंने कहा ‘‘हम चाहते हैं कि आप सादगी से, प्यार-मोहब्बत से अपनी बात कहें.हमारी उपलब्धियों की आलोचना करें. अगर आपमें दम है तो. मैं चुनौती देता हूं कि हमारी जो उपलब्धियां है.हमारी योजनाएं है. हमारी महंगाई राहत शिविर में गारंटियां है. उनके बारे में आप चर्चा कीजिए.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उनके पास कहने को कुछ नहीं है. हमारे पास कहने को बहुत कुछ है.’’ गहलोत ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत का विश्वास जताते हुए कहा, "हमें विश्वास है कि जनता हमारे काम के आधार पर हमारी सरकार को दोहराएगी."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\