सरवन के खिलाफ बयानबाजी के लिये गेल को मिल सकती है सजा

चालीस वर्षीय गेल को कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) की फ्रेंचाइजी सेंट लूसिया जोक्स ने 2020 सत्र के लिये अनुबंधित किया है। उन्होंने अपने पूर्व साथी सरवन को ‘कोरोना वायरस से भी बुरा’ करार दिया। उन्होंने सरवन पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें सीपीएल की टीम जमैका तल्लावाह से बाहर करने की साजिश रची।

किंगस्टन, 13 मई क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के प्रमुख रिकी स्किरिट ने कहा कि क्रिस गेल को रामनरेश सरवन के खिलाफ हाल में कड़ी बयानबाजी करने के लिये सजा भुगतनी पड़ सकती है लेकिन उन्होंने उम्मीद जतायी कि इससे इस करिश्माई बल्लेबाज के शानदार करियर का अंत नहीं होगा।

चालीस वर्षीय गेल को कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) की फ्रेंचाइजी सेंट लूसिया जोक्स ने 2020 सत्र के लिये अनुबंधित किया है। उन्होंने अपने पूर्व साथी सरवन को ‘कोरोना वायरस से भी बुरा’ करार दिया। उन्होंने सरवन पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें सीपीएल की टीम जमैका तल्लावाह से बाहर करने की साजिश रची।

स्किरिट ने कहा कि हालांकि यह आपसी मतभेद है लेकिन उन्हें नहीं लगता कि यह विवाद जल्दी समाप्त होगा।

उन्होंने ‘जमैका ग्लीनर’ से कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि इस समय क्रिस और सीपीएल के बीच किसी तरह की चर्चा चल रही है क्योंकि सीपीएल के कुछ नियम हैं जो यहां लागू होंगे क्योंकि क्रिस एक फ्रेंचाइजी टीम से अनुबंधित हैं। ’’

स्किरिट ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह गेल के करियर के लिहाज से वैश्विक मुद्दा नहीं बनेगा, क्योंकि उनका करियर शानदार रहा है और मैं नहीं चाहता कि उसका अंत इस घटना के साथ हो। ’’

इस सलामी बल्लेबाज ने दावा किया था कि जमैका की टीम से उन्हें बाहर करने के पीछे सरवन का हाथ था क्योंकि मध्यक्रम का यह पूर्व बल्लेबाज फ्रेंचाइजी को अपने नियंत्रण में लेना चाहता है।

गेल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘सरवन तुम अभी कोरोना वायरस से भी बुरे हो। तल्लावाह के साथ जो कुछ हुआ उसमें तुमने अहम भूमिका निभायी क्योंकि तुम्हारे और मालिक के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। ’’

स्किरिट ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है लेकिन उम्मीद जतायी कि इससे गेल के करियर पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मुझे यह अच्छा नहीं लगा। मेरी निजी राय है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन प्रक्रिया अपना काम करेगी। यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी क्योंकि वह वेस्टइंडीज लीग में अनुबंधित खिलाड़ी है। ’’

स्किरिट ने कहा, ‘‘अगर खिलाड़ी किसी क्लब, फ्रेंचाइजी या क्रिकेट वेस्टइंडीज से अनुबंधित हो तो इस तरह का व्यवहार अनुबंध को किस स्तर तक बदनामी से जोड़ता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी