देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर : युवक ने तमंचे से खुद को खोली मार आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने शनिवार की शाम को कथित तौर पर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,19 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने शनिवार की शाम को कथित तौर पर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

वहीं, थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाली एक 14 वर्षीय छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली ।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि दादरी निवासी शानू ने शनिवार की शाम को अपने घर में कथित तौर पर देसी तमंचे से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस व विधि विज्ञान की टीम पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि सानू का एक भाई एक सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या के मामले में जेल में है जबकि उसके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है और पारिवारिक कारणों से वह कथित तौर पर तनाव में था।

वहीं, फेस-3 थाना क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने शनिवार शाम को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semifinal Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semifinal Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट