देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर : कंपनी के प्रबंधक को बंधक बनाकर लूटने के पांच आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले में एक कंपनी के प्रबंधक को बंधक बनाकर लूटने के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नोएडा(उप्र), छह अगस्त गौतमबुद्ध नगर जिले में एक कंपनी के प्रबंधक को बंधक बनाकर लूटने के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर मे गोली लगी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से अवैध हथियार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटी हुई रकम आदि बरामद की गई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अनिल कुमार यादव ने बताया कि 27 जुलाई की रात नोएडा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेसवे के पास आरोपियों ने एक कंपनी के प्रबंधक को बंधक बनाकर उसका मोबाइल फोन, गाड़ी के कागजात, आधार कार्ड, पर्स आदि लूट लिए थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने प्रबंधक से मारपीट भी की थी और पेटीएम के माध्यम से 49 हजार रुपये अपने खाते में हस्तांतरित करा लिए थे।

यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और शनिवार रात को मुठभेड़ के दौरान निशांत तेवतिया (21 वर्ष) और दीपक चौहान उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उनके तीन साथी तुषार, दीपक चौहान और विक्रम मौके से फरार हो गए थे लेकिन पुलिस ने पीछा करके उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, दो देसी तमंचा, कारतूस, एक चाकू, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, लूटी गई रकम में से 25,550 रूपये नगद बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे कार में लिफ्ट मांग कर सवारी के रूप में बैठते थे और लूटपाट करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रनों से दी शिकस्त, डुआन जानसेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक मौजूदा खिलाड़ी है टीम का हिस्सा

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड