देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर : विभिन्न मांगों को लेकर 81 गांवों के किसानों का नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के 81 गांवो के किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार दोपहर ‘भारतीय किसान परिषद’ के बैनर तेल नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया।

नोएडा(उप्र), 16 जूनगौतमबुद्ध नगर जिले के 81 गांवो के किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार दोपहर ‘भारतीय किसान परिषद’ के बैनर तेल नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया।

‘हल्ला-बोल’ प्रदर्शन से पहले किसान हरौला गांव स्थित बरात घर पर इकट्ठा हुए।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर पहलवान ने आरोप लगाया कि पूर्व में कई माह तक चले धरना प्रदर्शन के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने उनकी मांगों का निस्तारण तीन माह में करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अबतक इस संदर्भ में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि भारतीय किसान परिषद के बैनर तले आज 81 गांवों के किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।

इस बीच किसानों प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है।

सुखबीर ने कहा कि पूर्व में जब किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ धरना दिया था तो वार्ता करके प्राधिकरण और जनप्रतिनिधियों ने धरना समाप्त करवाया था तथा वादा किया था कि उनकी मांगों को तीन माह मे पूरा किया जाएगा, लेकिन अबतक कोई वादा पूरा नहीं किया गया है।

किसान आबादी का निस्तारण, बढे़ हुए दर से मुआवजा देने, कुल अधिग्रहीत जमीन के सापेक्ष में 10 प्रतिशत विकसित भूखंड देने, अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के परिजनों को रोजगार देने सहित सहित विभिन्न मांग कर रहे हैं।

वहीं, पूर्व में किसानों द्वारा प्रदर्शन के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में बीती रात को आठ नामजद सहित कुल 60 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात सहायक प्रबंधक हरेंद्र सिंह ने बीती रात को तहरीर दी है कि प्राधिकरण कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान किसान नेता नरेंद्र भाटी, टीकम नागर, हरेंद्र खारी, योगेंद्र, जगबीर, जनार्दन भाटी, कुलदीप, रविंदर सहित 50 से 60 लोगों ने प्राधिकरण कार्यालय पर हंगामा किया, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, तथा सरकारी कार्य में बाधा डाला।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी