देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर : जिला कारागार में कैद 28 वर्षीय कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिला स्थित कारागार में कैद 28 वर्षीय एक कैदी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा(उप्र), 31 जुलाई गौतमबुद्ध नगर जिला स्थित कारागार में कैद 28 वर्षीय एक कैदी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सहारनपुर जिले के पिठोरी थानाक्षेत्र निवासी रिजवान गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर जेल में कैद था।

उन्होंने बताया कि रिजवान के खिलाफ सहारनपुर में मुकदमा दर्ज था और वहां की जिला अदालत ने उसे 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि दो अप्रैल वर्ष 2023 को कारागार मुख्यालय लखनऊ के आदेशानुसार जिला सहारनपुर से उसे यहां के लुक्सर जेल में स्थानांतरित किया गया था।

उन्होंने बताया कि आज दोपहर को रिजवान को गंभीर हालत में जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बंदी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जेल प्रशासन के स्तर पर भी इस मामले में जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें